HomeBiharध्यान में लीन दिखे BJP के वरिष्ठ नेता, मथुरा में वटवृक्ष के...

ध्यान में लीन दिखे BJP के वरिष्ठ नेता, मथुरा में वटवृक्ष के नीचे की साधना

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे इन दिनों भक्ति साधना में लीन नजर आ रहे हैं. अश्विनी चौबे ने सोमवार यानी कि 15 जून की सुबह फेसबुक से पांच-छह तस्वीरें शेयर कीं, जो उत्तरप्रदेश के मथुरा की बतायी जाती हैं.

तस्वीर शेयर करके अश्विनी कुमार चौबे ने पोस्ट में लंबा चौड़ा संदेश भी लिखा है. उन्होंने लिखा, ब्रजभूमि की आत्मा से साक्षात्कार. पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन क्षेत्र स्थित शेरगढ़ ग्राम पहुंचकर सैकड़ों वर्षों पुराने विशाल वटवृक्ष की छांव में घंटों बैठने और प्रकृति की अनुपम छटा के मध्य आत्मचिंतन और साधना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वयं प्रकृति अपनी दिव्यता का साक्षात दर्शन करा रही हो.

अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, चारों ओर फैली हरियाली, मंद-मंद बहती हवा और अपने पंख फैलाकर नृत्य करते मोरों का मनोहारी दृश्य मन को अद्भुत शांति और आनंद से भर रहा था. ब्रज की इस पावन धरती पर प्रकृति और संस्कृति का ऐसा अद्वितीय संगम देखने को मिला, जो आज भी भारतीय ग्राम्य जीवन की आत्मा को जीवंत बनाए हुए है.

उन्होंने आगे लिखा, “गांव की महिलाओं द्वारा गोयठा (उपला) रखने के लिए बनाए गए बिटोरों पर उकेरी गई सुंदर कलाकृतियां ग्रामीण कला, सृजनशीलता और भारतीय लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा का जीवंत उदाहरण हैं. उनकी अद्भुत रचनात्मकता और सौंदर्यबोध देखकर मन अभिभूत हो उठा.

अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि प्रवास के दौरान गांव की मातृशक्ति ने अपने स्नेह और आत्मीयता से चूल्हे पर बनी ताज़ी रोटी और स्वादिष्ट कढ़ी का भोजन कराया. उस भोजन में केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि ब्रजवासियों का प्रेम, अपनापन और भारतीय संस्कृति के अतिथि-सत्कार की भावना भी समाहित थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home