HomeBiharसोनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने श्रम संसाधन मंत्री...

सोनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर से की शिष्टाचार मुलाकात, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर से सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता ओम कुमार सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर ओम कुमार सिंह ने बिहार मंत्रिमंडल में श्रम संसाधन मंत्री के रूप में नई जिम्मेवारी संभालने पर संजय सिंह टाइगर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

भेंट के दौरान ओम कुमार सिंह ने कहा कि संजय सिंह टाइगर के अनुभव और जनसरोकारों से जुड़े कार्यशैली का लाभ बिहार के श्रमिकों, युवाओं और रोजगार से जुड़े वर्गों को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रम संसाधन विभाग के माध्यम से राज्य में रोजगार सृजन, कौशल विकास और श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

इस मौके पर ओम कुमार सिंह ने मंत्री संजय सिंह टाइगर को सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में आगमन का औपचारिक आमंत्रण भी दिया, ताकि क्षेत्र के श्रमिकों, युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद हो सके और स्थानीय समस्याओं का समाधान किया जा सके।

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने भी ओम कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जल्द ही सोनपुर आने का प्रयास करेंगे और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करेंगे।यह मुलाकात संगठनात्मक मजबूती और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद का प्रतीक मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home