HomeBiharसंजय सरावगी बोले- राहुल गांधी आंदोलन की आड़ में फैला रहे अराजकता,...

संजय सरावगी बोले- राहुल गांधी आंदोलन की आड़ में फैला रहे अराजकता, हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी

लाइव सिटीज, पटना: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याओं और उनके भविष्य की चिंता सभी को है, लेकिन राहुल गांधी छात्रों को न्याय मिलने नहीं देना चाहते और आंदोलन की आड़ में राज्य में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. संजय सरावगी बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं.

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े मामलों की जांच के लिए बड़ा कदम उठाया है तथा अब ऐसे मामलों की फास्ट ट्रैक जांच कर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी पेपर लीक की घटनाएं होती थीं.

उस समय शिक्षा का बजट भी कम था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने शिक्षा के बजट में लगातार वृद्धि की है और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्रों के आंदोलन को अपने राजनीतिक हित के लिए इस्तेमाल कर रहा है. उन्होंने कहा कि आंदोलन को कब्जा कर अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है. देश की जनता सब कुछ देख रही है. विपक्ष के पास न कोई विजन है और न ही कोई समाधान.

वह केवल अफवाह, अविश्वास और अवसरवाद की राजनीति कर रहा है. पटना में बुधवार को हुए हंगामे का उल्लेख करते हुए सरावगी ने कहा कि पुलिस ने कई ऐसे लोगों की पहचान की है जिनका शिक्षा या छात्र हितों से कोई संबंध नहीं है. उनका उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बिगाड़ना और माहौल खराब करना था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments