HomeBiharविधानसभा मॉनसून सत्र: आखिरी दिन भी सदन में हंगामे के आसार, पेपर...

विधानसभा मॉनसून सत्र: आखिरी दिन भी सदन में हंगामे के आसार, पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर होगी बहस

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र के 5वें और आखिरी दिन भी सदन में हंगामा होने के आसार हैं. आज भी सदन में छात्रों पर लाठीचार्ज, पेपर लीक, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के गायब रहने समेत कई मुद्दों को विपक्ष उठा सकता है. गुरुवार को दोनों सदनों में इन्हीं मुद्दों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ, जिसके कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

नीट पेपर लीक और डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर गुरुवार को विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ. हालात ऐसे बने कि प्रश्नकाल से लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव तक, सब कुछ शोर-शराबे की भेंट चढ़ गया. विधानसभा की कार्यवाही 8 मिनट जबकि विधान परिषद की 15 मिनट ही चल पाई. इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

विधानसभा की पहली पाली की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल बैनर-पोस्टर लेकर नारेबाजी करने लगे. माहौल तब और गरमा गया जब अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की अनुमति से भाजपा विधायक श्याम बाबू यादव ने बोलना शुरू किया. श्याम बाबू यादव ने आरोप लगाया कि बुधवार को डाकबंगला चौराहे पर छात्रों के वेश में मौजूद गुंडों ने मुझ पर और मेरे सुरक्षाकर्मियों पर जानलेवा हमला किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments