HomeBiharसम्राट चौधरी ने कसा राहुल-लालू पर तंज, कहा - चोर-चोर मौसेरे भाई,...

सम्राट चौधरी ने कसा राहुल-लालू पर तंज, कहा – चोर-चोर मौसेरे भाई, एक ने देश को बर्बाद किया दूसरे ने…

लाइव सिटीज, पटना: महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा पर बीजेपी लगातार हमलावर है. अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में एक यात्रा शुरू हुई, जिसमें चोर-चोर मौसेरे भाई मिले. एक भाई ने देश को बर्बाद किया दूसरे भाई ने बिहार को.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर हुए और यह लोग बिना मेहनत के जननायक बनना चाहते हैं. कांग्रेस से आपत्ति है कि झंडे का रंग बदलने का प्रयास किया और राहुल गांधी को जननायक बताया.

सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस परिवार ने बूथ कैपचरिंग करके पूरे देश की जनता को दिखाया. स्वर्गीय राजीव गांधी, स्वर्गीय राजेश खन्ना एक ही बूथ पर सब लोग मिलकर बैलेट पेपर डालने का काम कर रहे थे, कांग्रेस ने ट्विटर हैंडल से बताया कि सोनिया गांधी, राजेश खन्ना और राजीव गांधी बूथ कैपचरिंग का काम कर रहे हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home