लाइव सिटीज, पटना: बिहार में नई सरकार बन गई है. सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है और अब वे राज्य की कमान संभालेंगे. उनके साथ दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली है.पटना के लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. यहां जर्मन हैंगर में कार्यक्रम हुआ.
राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को शपथ दिलाई. उनके साथ जदयू के नेता बीजेंद्र यादव और विजय कुमार चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
साथ ही शपथ लेने से पहले सम्राट चौधरी पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने पूजा की और आशीर्वाद लिया. सुबह से ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार, जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद थे.
