HomeBihar'बटोगे तो कटोगे' पर RJD का पलटवार, बिहार में पोस्टर लगा 'भाजपा...

‘बटोगे तो कटोगे’ पर RJD का पलटवार, बिहार में पोस्टर लगा ‘भाजपा से सटोगे तो कटोगे

लाइव सिटीज, पटना: पटना की सड़कों पर इन दिनों एक बार फिर से पोस्टर वॉर छिड़ गया है. एनडीए और महागठबंधन के नेता अलग-अलग पोस्टरों और नारों के जरिये एक दूसरे पर खूब हमला बोल रहे हैं. पटना में बीजेपी के नारे के जवाब में अब आरजेडी का नया नारा सामने आया है. बिहार में संपन्न हुए चार विधानसभा सीटों के उपचुनावों के बाद से ही राजनीतिक माहौल वैसे भी गरम है. राजधानी पटना की सड़कों पर राजद की ओर से लगाए गए पोस्टरों में भाजपा पर जमकर हमला बोला गया है.

इन पोस्टरों में भाजपा पर अपने सहयोगियों और जनता को धोखा देने का आरोप लगाया गया है. राजद प्रवक्ता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने इन पोस्टरों को लगवाया है, जिनमें साफ तौर पर लिखा है कि भाजपा से सटोगे तो कटोगे. आरजेडी प्रवक्ता ऋषि मिश्रा ने पटना में अलग अलग चौक चौराहों पर पोस्टर लगवाया है और बीजेपी पर तंज कसा है.

पोस्टर में सबसे पहले बोल्ड अक्षरों में लिखा हुआ है- भाजपा से सटोगे तो कटोगे, इसके बाद पोस्टर में बताया गया है कि बीजेपी ने किस तरह अलग-अलग तरीके से अपने सहयोगियों और जनता को ठगने का कम किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home