HomeBiharसीमांचल में RJD को बड़ा झटका, जनसुराज में शामिल हो गए तसलीमुद्दीन...

सीमांचल में RJD को बड़ा झटका, जनसुराज में शामिल हो गए तसलीमुद्दीन के बेटे सरफराज

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में पहले चरण के चुनाव से पहले लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को बहुत बड़ा झटका लगा है. पूर्व सांसद और चार बार के विधायक सरफराज आलम ने RJD से इस्तीफा देकर जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया. सरफराज, सीमांचल के दिवंगत नेता तसलीमुद्दीन के पुत्र हैं, जो आरजेडी में सीमांचल की आवाज माने जाते थे.

जन सुराज में शामिल होते हुए सरफराज आलम ने कहा, ‘मैं जन सुराज को सलाम करता हूं, जो प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार को बदलने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है. यह मंच मुझे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर देगा. उन्होंने आरजेडी से नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि ‘वहां वही पुरानी ‘दाल-चटनी’ वाली राजनीति चल रही थी, जिसमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं रही.’

उन्होंने कहा कि सीमांचल का मुद्दा सिर्फ मुसलमानों का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की गरीबी, पिछड़ापन और शिक्षा की गिरावट का है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 30 सालों में बिहार में भ्रष्टाचार बढ़ा है और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home