HomeBiharविधानसभा चुनाव से पहले राजद को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने...

विधानसभा चुनाव से पहले राजद को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने थामा BJP का दामन

लाइव सिटीज, मुंगेर: बिहार के मुंगेर ज़िले में इन दिनों राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एक बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा ने अपने कई समर्थकों के साथ राजद का दामन छोड़ बीजेपी का हाथ थाम लिया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने नए नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस कदम से स्थानीय स्तर पर भाजपा को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य बिहार के विकास में सक्रिय भूमिका निभाना है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(NDA) सरकार ने बिहार में कई विकास कार्य किए हैं, जिन्हें जनता सराह रही है. दिलीप जायसवाल ने भी नए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और विकास के कामों में भागीदारी बढ़ाने को कहा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home