HomeBiharडिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा पर RJD सांसद मीसा भारती का पलटवार,...

डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा पर RJD सांसद मीसा भारती का पलटवार, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी सांसद मीसा भारती ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के बयान पर पलटवार पर किया है. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री को कितना ज्ञान है, क्या ज्ञान है क्या कहना चाहते हैं क्या संदेश लोगों में देना चाहते हैं उनको कहने दीजिए. डबल इंजन की सरकार है उनको खुली छूट मिली हुई है लेकिन उनको (विजय कुमार सिन्हा) बिहार की चिंता नहीं है. बिहार के बेरोजगारों की चिंता नहीं है. बिहार में जो अभ्यर्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है. 

RJD सांसद ने आगे कहा कि किसी वरिष्ठ नेता के खिलाफ ऐसे बयान देने से क्या मिलने वाला है. क्या इस तरह के बयान देने से बिहार में उद्योग आएंगे? यहां पर नौकरियां मिलने लगेंगी? अगर उनके बयान से बिहार की जनता को सुविधाएं मिलने लगे तो विजय कुमार सिन्हा जो चाहें वो बोलें, उन्हें खुली छूट है.

दरअसल, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को लखीसराय में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. यहां उन्होंने  RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए उन्हें घृतराष्ट्र बताया था. जिसपर उनकी बेटी व सांसद मीसा भारती ने पलटवार किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home