HomeBiharरेखा गुप्ता को CM बनाए जाने पर RJD सांसद मीसा भारती ने...

रेखा गुप्ता को CM बनाए जाने पर RJD सांसद मीसा भारती ने जताई खुशी, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: दिल्ली में रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल  की सांसद मीसा भारती की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि मैं एक महिला हूं और मुझे खुशी है कि एक महिला सीएम नियुक्त की गई है. इसके लिए मैं रेखा गुप्ता को बधाई देना चाहती हूं. इनसे यही उम्मीद करते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए निस्वार्थ भाव से विकास के काम करें.

मीसा भारती ने आगे कहा कि 2014 के बाद बीजेपी ने पहली बार किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाया है. उनको पूरे फ्रीडम से काम करने का मौका मिलना चाहिए

दूसरी ओर आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने यह कहा था कि तेजस्वी यादव की माई बहिन मान योजना के डर से एवं जेडीयू के वोटरों को साधने के लिए बीजेपी ने दिल्ली में महिला को मुख्यमंत्री बनाया है ताकि इसका बिहार विधानसभा चुनाव में लाभ मिल सके. उन्हें बिहार चुनाव में सफलता नहीं मिलेगी. बिहार में महिलाएं आरजेडी को वोट करेंगी. उन्होंने यहां तक कहा था कि बीजेपी में वैसे कोई भी मुख्यमंत्री रहे उन्हें आजादी को रहेगी नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इशारों पर काम करना होगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home