HomeBiharचीनी उद्योग का पुनर्जीवन - बिहार के गन्ना किसानों के लिए स्वर्णिम...

चीनी उद्योग का पुनर्जीवन – बिहार के गन्ना किसानों के लिए स्वर्णिम युग की शुरुआत: मंगल पांडेय

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्च एवं दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरुप बिहार की एनडीए सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देने के लिए चीनी उद्योग को मिशन मोड में पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया है। ’’सात निश्चय-3’’ योजना के तहत 25 नई अत्याधुनिक चीनी मिलें स्थापित करने और दशकों से बंद पड़ी मिलों को फिर से पुनर्जीवित करने का निर्णय बिहार की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल देगा। मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सीएम सम्राट चौधरी का बिहार के लाखों किसानों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह कदम प्रधानमंत्री जी के ’’आत्मनिर्भर भारत’’ ’’किसान कल्याण’’ और ’’विकसित भारत 2047’’ के संकल्प को धरातल पर उतारने वाला है।

मंगल पांडेय ने कहा कि एक समय था जब बिहार देश का सबसे बड़ा चीनी उत्पादक राज्य था। मोतिहारी, लौरिया, सुगौली, रीगा, मझौलिया, सासामुसा आदि की मिलों की मिठास पूरे देश में फैलती थी। लेकिन 1990 के बाद राजद सरकार की किसान-विरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के कारण एक-एक कर 28 चीनी मिलों पर ताला लग गया। लाखों परिवार बेरोजगार हो गए। हमारे गन्ना किसान अपना उत्पाद लेकर उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की मिलों में भटकने को मजबूर हुए। गन्ना बेल्ट कहे जाने वाले पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, सीवान के गांव वीरान होने लगे।

मंगल पांडेय ने कहा कि पीएम मोदी जी ने हमेशा कहा है कि देश की तरक्की का रास्ता गांवों के खेत-खलिहान से होकर जाता है। ’’सात निश्चय-3’’ के समन्वय से आज वह सपना साकार हो रहा है। सीएम श्री सम्राट चौधरी ने जिस तेजी से इस परियोजना को मिशन मोड में लागू किया है, वह अभूतपूर्व है। 25 नई मिलें लगने से किसानों को अपनी फसल का बेहतर दाम मिलेगा। 1.25 लाख से अधिक युवाओं को अपने गांव-घर में ही रोजगार मिलेगा। पलायन रुकेगा और स्थानीय से वैश्विक का मंत्र साकार होगा। जहाँ-जहाँ मिलें लगेंगी, वहाँ सड़क, बिजली, गोदाम, कोल्ड स्टोरेज का जाल बिछेगा। पूरे गन्ना बेल्ट का कायाकल्प होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments