HomeBiharबिहार शिक्षा विभाग का बड़ा प्लान: 1 जून से समर कैंप में...

बिहार शिक्षा विभाग का बड़ा प्लान: 1 जून से समर कैंप में कमजोर छात्रों को मिलेगी विशेष पढ़ाई

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सरकारी मध्य विद्यालयों में 1 जून से समर कैंप की शुरुआत होने जा रही है. शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं और सभी स्कूलों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य वर्ग 5 और 6 के कमजोर एवं चिन्हित विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार करना है, ताकि उनकी बुनियादी शैक्षणिक क्षमता मजबूत हो सके.

शिक्षा विभाग के अनुसार समर कैंप में खासतौर पर उन बच्चों पर फोकस किया जाएगा. जो पढ़ाई में कमजोर हैं या एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) कार्यक्रम के तहत चिन्हित किए गए हैं. कैंप के दौरान बच्चों को पढ़ना, लिखना, गणित और बुनियादी समझ विकसित करने के लिए विशेष गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा.

विभागीय निर्देश के अनुसार सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने पोषक क्षेत्र से 2 से 3 स्वयंसेवकों या टोला सहायकों का चयन करना होगा. ये चयनित स्वयंसेवक समर कैंप के दौरान बच्चों को पढ़ाने और उन्हें सीखने में सहयोग करेंगे. शिक्षा विभाग का कहना है कि स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा और पढ़ाई में सकारात्मक बदलाव आएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments