HomeBiharपटना SSP के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- कारवाई नहीं...

पटना SSP के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, बोले- कारवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

लाइव सिटीज, पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पटना के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस SSP के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रशांत किशोर ने चीफ इलेक्शन ऑफिसर से मिलकर पटना SSP के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उनका सीधा आरोप है कि पटना के एसएसपी अपने साथी पुलिस अफसरों के साथ मिलकर जारी चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं.

प्रशांत किशोर का कहना है कि प्रशासन निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रहा है. किसी खास राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने के लिए सत्ता के दबाव में काम हो रहा है. उन्होंने साफ लहजे में चेतावनी दी है कि अगर चुनाव आयोग ने इस मामले में पटना SSP पर तुरंत कोई सख्त एक्शन नहीं लिया, तो वह इस लड़ाई को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा, अगर ‘यहां सही न्याय नहीं मिला, तो हम दिल्ली केंद्रीय चुनाव आयोग का रुख करेंगे. जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएं.

दरअसल, यह पूरा विवाद वोटिंग के ठीक पहले और वोटिंग वाले दिन पुलिस की कार्रवाई को लेकर शुरू हुआ. प्रशांत किशोर का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने एकतरफा रुख अपनाते हुए जन सुराज के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया है. उनका दावा है कि मतदान से ठीक पहले वाली रात और पोलिंग के दिन पुलिस ने बिना किसी वैध कारण, बिना किसी FIR या वारंट के जन सुराज के 30 से भी ज्यादा नेताओं, कार्यकर्ताओं और बूथ एजेंटों को हिरासत में ले लिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments