HomeBihar51 हजार का घूस लेते दबोचा गया राजस्व कर्मचारी, दाखिल-खारिज के लिए...

51 हजार का घूस लेते दबोचा गया राजस्व कर्मचारी, दाखिल-खारिज के लिए मांगे थे पैसे

लाइव सिटीज, सीतामढी: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के मुख्यालय की एक टीम ने सीतामढ़ी जिला के पुपरी अंचल के राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक भोगेन्द्र झा को सोमवार को 51,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, सीतामढ़ी जिला के पुपरी अंचल के राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी अंचल निरीक्षक भोगेन्द्र झा को एक परिवादी से अंचल परिसर में 51,000 रुपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया गया.

परिवादी और पुपरी थाना अंतर्गत बाजितपुर बौरा गांव के निवासी कामेश ठाकुर द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में 20 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि भोगेन्द्र झा द्वारा दाखिल-खारिज रिपोर्ट के लिए 54,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है.

प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसने झा को 51,000 रुपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त को पूछताछ के बाद मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक अदालत में पेश किया जायेगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home