HomeBiharRCP सिंह बोले- मेरा नीतीश कुमार के साथ 25 साल का रिश्ता,...

RCP सिंह बोले- मेरा नीतीश कुमार के साथ 25 साल का रिश्ता, क्या JDU में होगी वापसी

लाइव सिटीज, पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरे अभिभावक हैं। लंबे समय तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रशासनिक और राजनीतिक साथ रहा है। 25 वर्षों में उन्होंने बिहार का जो विकास किया है वह ऐतिहासिक है। यह बात उन्होंने तब कही जब एक ही आयोजन में दोनों के बीच बात नहीं हुई। राज्य सभा चुनाव स पहले आरसीपी सिंह के बोल बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। कभी नीतीश कुमार के खिलाफ उनके तीखे बयान सुर्खियों में रहते थे। पूर्व नौकरशाह आरसीपी सिंह फिलहाल प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में हैं।

पटेल सेवा संघ की तरफ से दही-चूड़ा भोज के एक कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दिनों पहुंचे। दोनों के पहुंचने की टाइमिंग में थोड़ा सा ही फर्क था। मंच पर भी दोनों एक साथ नहीं दिखे। लेकिन कार्यक्रम से निकलने के बाद आरसीपी सिंह ने जो बयान दिया वो चर्चा में है।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना अभिभावक बताया। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता किसी एक मौके या पद से जुड़ा नहीं है।

जब आरसीपी सिंह से सवाल किया गया कि, नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह साथ आ सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि, खरमास के बाद आपकी जेडीयू में वापसी होगी? इस पर उन्होंने कहा कि, यह आपको जल्द ही पता चल जाएगा। आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का भी समर्थन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments