HomeBiharपटना में प्राइमरी स्कूल 11 जनवरी तक बंद, कड़ाके की ठंड के...

पटना में प्राइमरी स्कूल 11 जनवरी तक बंद, कड़ाके की ठंड के चलते DM का निर्देश

लाइव सिटीज, पटना: अत्यधिक ठंड के कारण जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों के संचालन पर जिला पदाधिकारी पटना ने 11 जनवरी तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है. यह आदेश आंगनवाड़ी और प्ले स्कूलों पर भी लागू होगा.

हालांकि, कक्षा 9 से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सुबह 9:00 बजे से 3:30 बजे तक संचालित होंगे. यह कदम ठंड को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है.

पटना में पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक ठंड और घना कोहरा देखने को मिला है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी. जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि वे इस अवधि के दौरान ठंड के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए स्कूल संचालन की व्यवस्था करें.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home