HomeBiharप्रशांत किशोर आज लेंगे विधायक पद की शपथ, जानिए सदन की जगह...

प्रशांत किशोर आज लेंगे विधायक पद की शपथ, जानिए सदन की जगह स्पीकर के चैंबर में क्यों होगा कार्यक्रम

लाइव सिटीज, पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज कर बिहार विधानसभा पहुंचे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर सोमवार, 17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार उनका शपथ ग्रहण सुबह 10:30 बजे होगा। खास बात यह है कि शपथ ग्रहण विधानसभा सदन में नहीं, बल्कि स्पीकर प्रेम कुमार के कार्यालय कक्ष में आयोजित किया जाएगा।
दरअसल, फिलहाल बिहार विधानसभा का सत्र नहीं चल रहा है।

मानसून सत्र भी समाप्त हो चुका है। आमतौर पर नए विधायकों को विधानसभा सत्र के दौरान सदन के अंदर शपथ दिलाई जाती है। लेकिन सदन की कार्यवाही नहीं चलने की स्थिति में विधानसभा अध्यक्ष अपने चैंबर में नवनिर्वाचित विधायक को शपथ दिला सकते हैं। इसी व्यवस्था के तहत प्रशांत किशोर को स्पीकर के कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

प्रशांत किशोर के लिए यह शपथ ग्रहण राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। वह जन सुराज पार्टी के पहले विधायक बने हैं। बांकीपुर उपचुनाव में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा को 19,324 वोटों के अंतर से हराया था। इस जीत के साथ ही जन सुराज का बिहार विधानसभा में पहली बार प्रतिनिधित्व हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments