लाइव सिटीज, लखीसराय: पवित्र सावन महीने की तीसरी सोमवारी पर बिहार के लखीसराय जिले में बड़ा हादसा सामने आया है। अशोक धाम मंदिर के समीप सोमवार सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि दर्जनों श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार इस भगदड़ की घटना में छल लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले श्रद्धालुओं में ज्यातादर महिलाएं शामिल हैं। इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार तीसरी सोमवारी पर करीब 50 हजार श्रद्धालु जलाभिषेककरने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। कई एक-दूसरे के नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
