HomeBiharप्रशांत किशोर 17 अगस्त को लेंगे विधायक पद की शपथ, विधानसभा में...

प्रशांत किशोर 17 अगस्त को लेंगे विधायक पद की शपथ, विधानसभा में पहली बार दिखेगा नया अंदाज

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर की विधानसभा में औपचारिक एंट्री होने जा रही है। बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर 17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार उन्हें शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण के बाद प्रशांत किशोर पहली बार विधानसभा की कार्यवाही में बतौर विधायक नजर आएंगे। ऐसे में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सदन में उनका राजनीतिक अंदाज कैसा रहता है और वे किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं।

चुनाव जीतने के बाद से ही प्रशांत किशोर लगातार बांकीपुर की जनता से जुड़े मुद्दों और अपने चुनावी वादों को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने विधायक के काम में पारदर्शिता और जनता की भागीदारी पर भी जोर दिया है। अब 17 अगस्त का दिन प्रशांत किशोर के राजनीतिक सफर के लिए अहम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments