HomeBiharबिहार में शराबबंदी कानून लागू रहेगा, तेजस्वी के सवालों पर डिप्टी सीएम...

बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहेगा, तेजस्वी के सवालों पर डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव हुए हमलावर, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है. NCAER की एक रिसर्च रिपोर्ट में शराबबंदी के प्रभावों को लेकर उठाए गए सवालों के बाद विपक्ष और सत्तापक्ष के नेताओं की ओर से अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं. इसी बीच बिहार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव ने शराबबंदी कानून को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया है. उन्होंने कहा कि किसी भी कानून को लेकर अलग-अलग समय पर कई तरह की रिपोर्ट सामने आती रहती हैं.लेकिन सिर्फ किसी रिपोर्ट में सवाल उठाए जाने का मतलब यह नहीं है कि कानून को ही खत्म कर दिया जाए.

बिजेंद्र यादव ने यह भी कहा कि शराब कोई अच्छी चीज नहीं है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसे गलत बताया. लोगों की इच्छा के अनुसार कानून बने यह कहीं नहीं हुआ. शराब पीने वाले ही इस कानून का विरोध करेंगे. जानकारी के मुताबिक, रिसर्च में शराबबंदी के सामाजिक उद्देश्यों का भी अध्ययन किया गया. खासतौर पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा और घरेलू हिंसा में कमी के दावे को आंकड़ों के आधार पर परखा गया.

तेजस्वी यादव की तरफ से 19 अगस्त को किए जाने वाले विरोध मार्च को लेकर बिजेंद्र यादव ने कहा, वह विरोधी है. उनका काम ही है विरोध करना. तेजस्वी यादव को कोई ज्ञान नहीं है. वह सिर्फ मीडिया में दिखाने के लिए बयानबाजी करते हैं. इस दौरान उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने भरत तिवारी के एनकाउंटर और उसमें चल रही जांच के बारे में भी प्रतिक्रिया दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home