HomeBiharप्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को लपेटा, कहा- राजनीति में नहीं आयेगा...

प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव को लपेटा, कहा- राजनीति में नहीं आयेगा नीतीश कुमार का लड़का

लाइव सिटीज, गोपालगंज: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच अब जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोपालंगज में मौजूद प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कभी भी राजनीति में नहीं आएंगे। प्रशांत किशोर ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव को भी घेरा है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस हालत में वो खुद हैं। उनके और उनके परिवार पर परिवारवाद का आरोप लगता है। तो ऐसे तेजस्वी यादव जैसे लोग चाहते हैं कि अगर नीतीश कुमार का लड़का राजनीति में आ जाए तो हमको यह कहने को हो जाएगा कि सभी के बच्चे हैं। हमाम में सब नंगे हैं।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैं जहां तक समझता हूं नीतीश कुमार का लड़का राजनीति में नहीं आ रहा है। अभी तक नहीं आ रहा है और आगे भी नहीं आएगा। लेकिन यह अफवाह तेजस्वी यादव जैसे लोग इसलिए उड़ाते हैं ताकि यह कहने को हो जाए कि हम अकेले नहीं हैं परिवारवाद करने वाले बिहार में सारे लोग परिवारवाद कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home