लाइव सिटीज, पटना: पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। पटना के एएन कॉलेज में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।चुनाव आयोग और पटना जिला प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
तीसरे राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 1162 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा हैं। भाजपा उम्मीदवार को 3870 वोट मिले हैं। वहीं राजद के उम्मीदवार को 767 वोट मिले हैं।
