लाइव सिटीज, पटना: पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है. अब बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों पर सभी राजनीतिक दलों और समर्थकों की नजरें टिकी हैं.
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुरुआती बढ़त हासिल करते हुए 2220 वोट प्राप्त किए हैं. भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 1423 वोट मिले हैं, जबकि राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता के खाते में 501 वोट आए हैं. पहले राउंड के बाद प्रशांत किशोर करीब 800 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.
बांकीपुर में चुनावी मैदान में उतरे 25 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होगा. करीब 1.30 लाख वोटों की गणना की जाएगी. दोपहर तक शुरुआती रुझान आने लगेंगे, जबकि बाद में नतीजे भी साफ हो जाएंगे
