HomeBiharसिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

लाइव सिटीज, पटना: समस्तीपुर रेलमंडल के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया. समस्तीपुर से सहरसा जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 63344 के स्टेशन पहुंचते ही उसके इंजन और एक बोगी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते ट्रेन से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे स्टेशन परिसर में हड़कंप और अफरातफरी मच गई.

जानकारी के अनुसार, ट्रेन तड़के करीब सुबह 3:00 बजे सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची ही थी कि उसके इंजन और उससे सटी बोगी में आग की तेज लपटें दिखाई देने लगीं:

  • आग और धुएं के गुबार को देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई. यात्री अपनी जान बचाने के लिए आनन-फानन में सामान छोड़कर ट्रेन से नीचे उतरने लगे.
  • स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मियों और जीआरपी/आरपीएफ के जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments