HomeBiharफोर्स बुलाकर खाली कराओ' बयान के बाद राबड़ी देवी के बंगले में...

फोर्स बुलाकर खाली कराओ’ बयान के बाद राबड़ी देवी के बंगले में घुसी पटना पुलिस, चढ़ा सियासी पारा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड को लेकर नया घटनाक्रम सामने आया है। भवन निर्माण विभाग द्वारा आवास को मंत्री नंद किशोर राम के नाम आवंटित किए जाने के बाद इसे खाली कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को पटना पुलिस की टीम 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंची और बंगला खाली कराने के सरकारी आदेश की जानकारी दी।

दरअसल, बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को दूसरा आवास अलॉट किया है और 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला बिहार सरका के मंत्री को आवंटित किया गया है। बंगला खाली करने के लिए विभाग की तरफ से राबड़ी आवास को तीन नोटिस भेजा जा चुका है बावजूद इसके वह बंगला खाली करने को तैयार नहीं हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बाचचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह आवास खाली नहीं करेंगी।

राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने साफ शब्दों में कहा है कि वह पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को  खाली नहीं करेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार आवास खाली कराना चाहती है तो फोर्स बुलाकर खाली करवा लें। राबड़ी देवी के इस बयान के बाद बंगला को लेकर सियासत गरमा गई है।

10 सर्कुलर रोड, आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सचिवालय एसडीपीओ राबड़ी देवी के आवास पहुंचीं हैं और उन्होंने उनसे बातचीत की है। राबड़ी आवास से बाहर निकलीं एसडीपीओ से जब मीडियाकर्मियों ने बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और वहां से निकल गईं।



RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments