HomeBiharनालंदा में रोपवे ठप होने से हवा में लटके रहे पर्यटक, बिजली...

नालंदा में रोपवे ठप होने से हवा में लटके रहे पर्यटक, बिजली कड़कने से बिगड़ा इंजन

लाइव सिटीज, नालंदा: नालंदा जिले के रत्नागिरि पर बने विश्व शांति स्तूप तक जाने वाले आठ सीटर रोपवे में मंगलवार की शाम तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी खराबी आने के बाद चार केबिन में 16 पर्यटक फंस गये। इनमें अधिकतर कांवरिये थे।

करीब आधा घंटा तक केबिन में फंसे कांवरियों की सांसें हलक में अटकी रहीं। बाद में दूसरा इंजन चालू कर पर्यटकों को सकुशल नीचे उतारा गया। प्रबंधन की मानें तो आकाशीय बिजली कड़कने के कारण इंजन का एक भाग जल गया था। पर्यटक काफी देर तक हवा में लटके रहे। रोपवे में खराबी आने के बाद हड़कंप मच गया

घटना, शाम में करीब पांच बजे हुई। उस समय तक पर्यटकों को शांति स्तूप तक ले जाने का काम बंद कर दिया गया था। सिर्फ ऊपर से पर्यटकों को नीचे लाया जा रहा था। इस वजह से 18 में से मात्र चार केबिन में ही पर्यटक थे।

अचानक तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। रोपवे बंद हो गया। अचानक रोपवे रुकने के बाद केबिन में फंसे श्रद्धालु शोरगुल करने लगे। अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गयी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments