HomeBiharपुरी की तर्ज पर पटना में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली,...

पुरी की तर्ज पर पटना में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली, हरे कृष्ण-हरे राम से गूंजी राजधानी

लाइव सिटीज, पटना: पुरी की तर्ज पर राजधानी पटना में भी शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई. यह रथ यात्रा हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाती है. पटना में इस रथ यात्रा का आयोजन इस्कॉन पटना द्वारा किया गया, जो इस्कॉन मंदिर से आरंभ हुई

भगवान श्रीजगन्नाथ, श्री बलभद्र और माता सुभद्रा की प्रतिमाओं को सुसज्जित रथ पर विराजमान कर पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ यात्रा प्रारंभ की गई. रथ यात्रा इस्कॉन मंदिर परिसर से निकलकर बुद्ध मार्ग, तारामंडल, इनकम टैक्स गोलंबर, बेली रोड होते हुए बिहार म्यूजियम तक पहुंची है. यहां से रथ यात्रा ने यू-टर्न लिया और विमेंस कॉलेज, स्कूल नंबर, कोतवाली, डाकबंगला चौराहा से होते हुए मौर्यलोक कॉम्प्लेक्स होते हुए वापस इस्कॉन मंदिर लौटी.

इस रथ यात्रा में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे हैं. इस्कॉन रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष राम मनोहर दास ने जानकारी दी कि इस बार की यात्रा में मायापुर धाम से विशेष श्रद्धालु दल शामिल हुआ है. साथ ही इंग्लैंड और नाइजीरिया से भी कीर्तन मंडली के सदस्य पटना पहुंचे हैं, जो भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से रथ यात्रा को भक्तिमय बना रहे हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home