HomeBiharबिहार में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की हत्या, तीन बदमाशों ने सिर में...

बिहार में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की हत्या, तीन बदमाशों ने सिर में मारी गोली

लाइव सिटीज, बगहा: बगहा जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल चौक पर सोमवार शाम को कुख्यात अपराधी संजीव कुमार मिश्रा उर्फ पुट्टू मिश्रा की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के समय पुट्टू मिश्रा जमीन विवाद सुलझाने के लिए वहां पहुंचा था. हमलावरों ने पहले से घात लगाकर उसकी हरकतों पर नजर रखी और जैसे ही मौका मिला, ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

फुलकौल चौक पर उस समय बाजार में चहल-पहल थी. लोग खरीदारी कर रहे थे और चाय की दुकानों पर बैठे थे. अचानक तीन बाइक सवार बदमाश पहुंचे और पुट्टू मिश्रा पर फायरिंग शुरू कर दी. करीब तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, जिसमें एक गोली सीधे उसके सिर में लगी. गोली की आवाज सुनते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.

मटियरिया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी पुट्टू मिश्रा कुछ लोगों के साथ बैठक में बैठकर जमीन विवाद सुलझा रहे थे. हमलावर पहले से ही घात लगाए बैठे थे और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे. पुलिस के अनुसार हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्हें पुट्टू के वहां पहुंचने की पहले से जानकारी थी. बेहद करीब से की गई फायरिंग में पुट्टू मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments