HomeBiharखान सर को नहीं मिली राहत, फिर टली जमानत पर सुनवाई

खान सर को नहीं मिली राहत, फिर टली जमानत पर सुनवाई

लाइव सिटीज, पटना: पटना के कोचिंग विवाद में खान सर उर्फ फैजल खान की जमानत पर सुनवाई टल गई। अब इस केस में शनिवार को सुनवाई होगी। इस तरह से खान सर को आज यानी गुरुवार को भी राहत नहीं मिली। दरअसल पुलिस की केस डायरी अधूरी रहने के कारण खान सर की जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई।

पटना के मुसल्लहपुर में फैजल खान उर्फ खान सर और रौशन आनंद के विवाद के केस में चली सुनवाई के दौरान पुलिस की केस डायरी अधूरी थी, इसीलिए खान सर की जमानत याचिका पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई। लिहाजा अब इस मामले में कोर्ट शनिवार को फिर से सुनवाई करेगा।

वहीं रौशन आनंद सर के सहयोगियों और अभिषेक और गौरव को जमानत मिल गई है। दोनों को पटना सिविल कोर्ट से बेल मिली है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ये साफ कर दिया कि अभिषेक और गौरव पर जो आरोप लगे थे, वो निराधार थे। वहीं रौशन आनंद को पहले ही जमानत मिल चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments