लाइव सिटीज, पटना: बिहार के सियासी गलियारों में पिछले कई दिनों से जारी अनिश्चितता के बाद अब तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर करीब सवा तीन बजे राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे, जिससे वर्तमान गठबंधन सरकार का अंत हो जाएगा।
लगभग 20 वर्षों से बिहार की सत्ता के केंद्र रहे नीतीश कुमार के इस कदम ने राज्य में नए राजनीतिक समीकरणों को जन्म दे दिया है। पटना के लोकभवन के आसपास सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। बीजेपी-जेडीयू की बैठकों के दौर के साथ ही नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह की प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो चुकी हैं।
बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह आज स्पष्ट हो जाएगा। सीएम नीतीश कुमार अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक ले रहे हैं। इसके बाद 3 बजे के आसपास नीतीश अपना इस्तीफा सौंप देंगे। इसके बाद शाम 4 बजे तक नए सीएम का ऐलान हो जाएगा।
