HomeBiharपीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम सम्राट चौधरी की अपील, बोले- समृद्ध...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम सम्राट चौधरी की अपील, बोले- समृद्ध बिहार से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में दें साथ

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

समृद्ध बिहार के लिए मिलकर काम करने की अपील

सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि बिहार को समृद्ध और विकसित बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि समृद्ध बिहार के रास्ते विकसित भारत के निर्माण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को पूरा करने में सभी लोगों को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

पीएम मोदी को आशीर्वाद देने की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सभी लोग उन्हें अपना आशीर्वाद दें। उन्होंने कहा कि देश और बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री के संकल्प को मजबूती देने की जरूरत है।

विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने पर जोर

सीएम सम्राट चौधरी ने अपने संदेश में बिहार के विकास को विकसित भारत के व्यापक लक्ष्य से जोड़ते हुए लोगों से मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में देश के विकास की कामना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments