HomeBiharमैं इस्तीफा देने जा रहा हूं...' नीतीश की आखिरी कैबिनेट बैठक में...

मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं…’ नीतीश की आखिरी कैबिनेट बैठक में छलके मंत्रियों के आंसू, रो पड़ीं लेसी सिंह

लाइव सिटीज, पटना: नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई. इस बीच कैबिनेट से बाहर निकले तमाम नेता भावुक नजर आए. कैबिनेट मीटिंग के बाद बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के सदस्यों और जनता का शुक्रिया अदा किया. यह एक इमोशनल पल था, जब उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर कीं.

रामकृपाल यादव ने कहा कि आज हर कोई इमोशनल है. नीतीश कुमार जी ने राज्य के लिए जो कुछ किया है, वह किसी और ने नहीं किया. आज हर कोई इमोशनल था. उन्होंने (नीतीश कुमार) कहा कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं.

नीतीश कैबिनेट की बैठक के बाद बिहार सरकार में राज्य मंत्री लेसी सिंह ने कहा, आज का पल इमोशनल और गर्व वाला है. तो दूसरी तरफ गौरव का भी पल होता है, उनके संघर्ष में हम 1995 से उनके (नीतीश कुमार) साथ हैं. उन्होंने अभिभावक के तौर पर हम सब लोगों को स्नेह दिया और आगे बढ़ाया है.” यह कहते कहते लेसी सिंह रो पड़ीं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments