HomeBiharनीतीश कुमार पहुंचे जदयू MLC संजय सिंह के घर, राजपूतों का दिखा...

नीतीश कुमार पहुंचे जदयू MLC संजय सिंह के घर, राजपूतों का दिखा महाजुटान

लाइव सिटीज, पटना: आज रविवार को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर जेडीयू एमएलसी संजय सिंह के सरकारी आवास पर कार्यक्रम रखा गया है. जिसके जरिए जेडीयू एमएलसी ने राजपूतों को एक साथ जुटाने की कोशिश की है. इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस का नाम दिया गया है. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए हैं. 

जेडीयू नेता संजय सिंह ने इस कार्यक्रम को लेकर बड़े जोर-शोर से तैयारियां की हैं. उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिहार के कई जिलों का दौरा भी किया है. कार्यक्रम को लेकर संजय सिंह ने दावा किया कि इसमें सिर्फ राजपूत जाति के लोग ही नहीं बल्कि सभी जातियों के लोग पहुंचेंगे.

एमएलसी संजय सिंह पहले ही बाढ़ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं. उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे कुछ लोगों से बात करते हुए कह रहे थे कि हम चुनाव लड़ेंगे और बाढ़ से ही चुनाव लड़ेंगे, आप लोग चिंता मत किजिए. जब मन बन जाता है तो आगे युद्ध के मैदान में क्या होगा उससे घबराना नहीं चाहिए. युद्ध के मैदान में कूद गए हैं तो अंतिम हद तक हम लड़ाई लड़ेंगे. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home