HomeBiharदिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर नीतीश ने दी बधाई, बिहार...

दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर नीतीश ने दी बधाई, बिहार सीएम ने की मोदी की तारीफ

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बीजेपी को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की है.

रिपोर्ट के मुताबिक नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई, जहां जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया है. इस ऐतिहासिक जीत के लिए नरेंद्र मोदी जी को शुभकामनाएं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जिससे आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार सत्ता से बाहर हो गई. यह 27 सालों में पहली बार है जब बीजेपी को दिल्ली में सरकार बनाने का मौका मिला है

भाजपा की सहयोगी पार्टी जेडीयू JDU ने दिल्ली में बुराड़ी सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे करारी हार का सामना करना पड़ा. AAP के उम्मीदवार ने जेडीयू प्रत्याशी को 20,000 से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home