HomeBiharबिहार में आधी रात एनकाउंटर, मुठभेड़ में कुख्यात चिंटू को लगी गोली.....

बिहार में आधी रात एनकाउंटर, मुठभेड़ में कुख्यात चिंटू को लगी गोली.. दो पुलिसकर्मी भी घायल

लाइव सिटीज, किशनगंज: किशनगंज में पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ की खबर आ रही है. दरअसल जिले के टाउन थाना क्षेत्र स्थित फरीनगोला रेलवे फाटक के पास चौहान बस्ती में बाइक चोरी गिरोह के कुख्यात आरोपी पवन कुमार उर्फ चिंटू और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान चली गोलीबारी और हमले में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

मुठभेड़ के दौरान हुई इस फायरिंग में सब इंस्पेक्टर नीतीश कुमार व इंस्पेक्टर मुश्ताक भी गंभीर रुप से घायल हो गए. दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार मौके पर पहुंचे.

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में इलाके में जमा हुए हैं. तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैक करने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे और इसी दौरान पवन कुमार उर्फ चिंटू ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दोनों तरफ से जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी पवन कुमार उर्फ चिंटू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पुलिस ने धर दबोचा. वहीं इसके बाद घायल आरोपी और पुलिस अधिकारियों को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments