HomeBiharबिहार MLC चुनाव से पहले निशांत कुमार युवाओं से क्या बोल रहे?...

बिहार MLC चुनाव से पहले निशांत कुमार युवाओं से क्या बोल रहे? नीरज कुमार आगे क्या करेंगे

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव में जदयू के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार की जीत तय करने के लिए अब नीतीश कुमार के पुत्र और मंत्री निशांत कुमार भी मैदान में उतर आए हैं। निशांत कुमार ने एमएससी चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की जीत को लेकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।

निशांत कुमार ने एमएलसी चुनाव में जदयू और बीजेपी उम्मीदवारों की जीत का दावा किया, लेकिन अनंत सिंह विवाद पर चुप्पी साध ली।निशांत कुमार ने बैठक समाप्त होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की स्थिति मजबूत है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता-कार्यकर्ता नीरज कुमार की जीत को लेकर समर्थन जुटाने में लगे है। इस दौरान अनंत सिंह के साथ नीरज कुमार के चल रहे विवाद पर निशांत कुमार ने कुछ भी नहीं कहा

निशांत कुमार ने कहा कि नीरज कुमार जदयू के मजबूत उम्मीदवार हैं। पार्टी के सभी लोग उन्हें सहयोग कर रहे हैं। बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुत काम किया है, जिसे सभी लोगों ने देखा है। अब सम्राट चौधरी उस काम को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जिस तरीके की स्थिति 2005 से पहले थी, उसके बारे में सभी को जानकारी है। लेकिन आज बिहार बदल गया है।

मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के 20 वर्षों के प्रयासों ने बिहार में शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में इसी विकास की निरंतरता को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। बालिका और बालक साइकिल योजना, पोशाक योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना जैसी पहलों ने युवाओं और विद्यार्थियों के लिए नए अवसर तैयार किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments