HomeBiharराजस्व विवादों पर सख्ती: बिहार सरकार ने बनाई 9 सदस्यीय टीम

राजस्व विवादों पर सख्ती: बिहार सरकार ने बनाई 9 सदस्यीय टीम

लाइव सिटीज, पटना: बिहार में राजस्व से जुड़े मामलों का निपटारा जल्द ही कर लिया जाएगा. राजस्व मामलों को लेकर आम नागरिकों की शिकायतों के जल्द और प्रभावी समाधान के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नौ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है. साथ ही जन शिकायत पोर्टल की मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत किया है.

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर विभाग में नया मॉनिटरिंग सेल गठित किया गया है. जानकारी के मुताबिक, राजस्व सेवा के अधिकारी कमल नयन कश्यप, संतोष कुमार चौधरी, मो. एजाज आलम, सक्षम सिंह, धीरज कुमार, विजय कुमार राय, पंकज कुमार झा, मनोज कुमार गुप्ता और अनुजा सिन्हा को मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी दी गई है.

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने निगरानी वादों में लापरवाही पर अंतिम चेतावनी पत्र जारी करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों की ओर से बताया गया कि विभाग में टोटल 70 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई से जुड़े मामले लंबित हैं. इनमें 47 मामलों में संचालन पदाधिकारी की ओर से अब तक जवाब उपलब्ध नहीं कराया गया है, जबकि 23 मामलों में जवाब विभाग को मिल चुका है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments