HomeBiharराष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद बोले मनोज झा, जानें क्या कहा

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद बोले मनोज झा, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए, इस बैठक में पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह के लिए लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को अधिकृत किया गया है. रामचंद्र पूर्वे चुनाव पदाधिकारी बनाए गए हैं.

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि पार्टी ने कई अहम फैसले लिए हैं. उन्होंने बताया कि पार्टी के संगठन चुनाव के लिए रामचंद्र पूर्वे को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में कई राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा हुई.

सांसद मनोज झा ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के हवाले से कहा कि अब बिहार में सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है. उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह से तैयार है और बिहार की जनता बदलाव के मूड में है. बैठक में सत्ता परिवर्तन को लेकर रणनीति तैयार की गई और विभिन्न राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा की गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home