HomeBiharबिहार में डॉक्टरों के मानदेय में बड़ा इजाफा, जूनियर रेजिडेंट को 75...

बिहार में डॉक्टरों के मानदेय में बड़ा इजाफा, जूनियर रेजिडेंट को 75 हजार तो संविदा प्रोफेसर को मिलेंगे 2.07 लाख रुपये

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में कार्यरत संविदा प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट के मानदेय को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने विभिन्न पदों के मानदेय में संशोधन किया है. बढ़ा हुआ मानदेय 1 सितंबर से लागू होगा.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी से मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में काम कर रहे चिकित्सकों एवं शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलेगा और इसका सीधा असर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करना है.

संशोधित व्यवस्था के तहत संविदा प्राध्यापक को अब 2.07 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. वहीं संविदा सह प्राध्यापक के मानदेय को बढ़ाकर 1.55 लाख रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है. इसी तरह सहायक प्राध्यापक को अब 1.25 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. ये सभी चिकित्सक एवं शिक्षक राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के मानदेय में भी संशोधन किया है. अब इन्हें 1.15 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा. वहीं जूनियर रेजिडेंट के मानदेय को बढ़ाकर 75 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments