HomeBiharबिहार में बड़ा हादसा, 15-20 लोग सवार नाव पलटी, 4 अस्पताल में...

बिहार में बड़ा हादसा, 15-20 लोग सवार नाव पलटी, 4 अस्पताल में भर्ती

लाइव सिटीज, सुपौल: सुपौल में बड़ा हादसा सामने आया है. भपटियाही थाना क्षेत्र के बनेनिया घाट के समीप कोसी नदी में एक नाव अचानक पलट गई. बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 15 से 20 किसान और मजदूर सवार थे, जो नदी पार करके खेतों में मूंग की फसल तोड़ने के लिए जा रहे थे. इसी बीच संतुलन बिगड़ने से यह नाव गहरे पानी में समा गई.

नाव डूबने की खबर मिलते ही घाट किनारे चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. स्थानीय तैराकों की मदद से नदी में डूबे लोगों को बाहर निकाला गया. इस हादसे की चपेट में आए चार लोगों की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें तुरंत भपटियाही के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

इस बड़ी दुर्घटना के बीच सबसे राहत भरी खबर यह है कि अभी तक किसी भी यात्री के लापता होने या डूबने की कोई आधिकारिक सूचना या शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. स्थानीय पुलिस-प्रशासन की टीम और गांव के लोग लगातार हालात पर पैनी नजर रखे हुए हैं. प्रशासन मौके पर मौजूद रहकर सभी यात्रियों की कुशलता की सटीक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments