HomeBiharघर से निकलने से पहले जान लें बिहार का मौसम, पटना IMD...

घर से निकलने से पहले जान लें बिहार का मौसम, पटना IMD का 13 शहरों में भारी वर्षा का अलर्ट

लाइव सिटीज, पटना : पटना मौसम विज्ञान केंद्र को बिहार के 13 जिलों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आज घर से निकल रहे हैं तो मौसम का ताजा हाल जान लें. मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में राज्य के अधिसंख्य हिस्सों में वर्षा के आसार हैं एवं अधिकतम तापमान सामान्य या उससे थोड़ा अधिक रह सकता है. जून में सामान्य से 52% बारिश कम हुई है, लेकिन एक जुलाई से राज्य के सभी जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है. आज बुधवार को भी प्रदेश में मानसून मेहरबान रहेगा.

मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य के सभी जिलों में वर्षा की संभावना है. वहीं 13 जिलों में बक्सर, भोजपुर, सारण, सीवान, सीतामढ़ी और मधुबनी में बहुत ज्यादा भारी बारिश की संभावना है जबकि राजधानी पटना के अलावा गोपालगंज, अरवल, मुजफ्फरपुर, कैमूर, रोहतास और वैशाली में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. प्रदेश में आज बहुत ज्यादा धूप निकलने की संभावना नहीं है. लगभग जिलों में बद्रीनुमा मौसम रहेगा.

बीते मंगलवार को राज्य के सभी जिलों में वर्षा दर्ज की गई और तापमान में गिरावट भी देखने को मिला. राजधानी पटना में सुबह से ही रुक-रुककर वर्षा होती रही. पूरे दिन बद्रीनुमा मौसम रहा. 7.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ पटना में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा. सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home