HomeBiharआरा में इंटर के छात्र की गला रेतकर हत्या, दलित टोला से...

आरा में इंटर के छात्र की गला रेतकर हत्या, दलित टोला से मिला शव

लाइव सिटीज, आरा: आरा जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गजराजगंज ओपी अंतर्गत मसाढ़ गांव में एक इंटर के छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई. उसका शव गांव के दलित टोला से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

मृतक की पहचान मसाढ़ गांव निवासी स्वर्गीय मिथिलेश सिंह के 18 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार सिंह के रूप में हुई है. वह इंटर का छात्र था और पढ़ाई कर रहा था.

परिजनों के अनुसार, प्रीतम शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह बाजार से कुछ सामान खरीदने जा रहा है. लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिवार को चिंता होने लगी.

करीब साढ़े सात बजे उसके चाचा विमलेश कुमार को ग्रामीणों का फोन आया, जिसमें बताया गया कि गांव के दलित टोला में भीड़ लगी है और वहां एक युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home