लाइव सिटीज, रोहतास: रोहतास जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. चेनारी-कुदरा पथ पर पंजाब नेशनल बैंक के समीप पुलिस की एक तेज रफ्तार गाड़ी ने एक युवक को बुरी तरह कुचल दिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 30 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए
