HomeBihar'उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा नहीं तो NDA...

‘उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा नहीं तो NDA छोड़ दें’, बोले- प्रशांत किशोर

लाइव सिटीज, पटना: जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर ने सोमवार को उपेंद्र कुशवाहा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है, तो उन्हें एनडीए और राज्यसभा दोनों से इस्तीफा दे देना चाहिए.

प्रशांत किशोर ने कहा, एक तरफ आप नीतीश कुमार की आलोचना करते हैं, दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी और गठबंधन का हिस्सा बने रहते हैं. अगर वाकई भरोसा नहीं है तो गठबंधन क्यों नहीं छोड़ते? उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें कुशवाहा ने जेडीयू में नेतृत्व परिवर्तन की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के बेटे निशांत कुमार को ‘नई उम्मीद’ बताया था.

प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा, यह सत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल का अंतिम सत्र है. अब चुनाव के बाद वे फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले हैं. उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है और नीतीश कुमार के पास देने के लिए कुछ नया नहीं बचा है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home