HomeBiharवैशाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में दुल्हन...

वैशाली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में दुल्हन सहित 4 लोगों की मौत

लाइव सिटीज, वैशाली: वैशाली में तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया. बारात से लौट रही कार की ट्रक से टक्कर हुई. हादसे में दुल्हन सहित चार लोगों की मौत हो गई. चार लोगों में तीन महिलाएं और एक बच्ची है. घटना जंदाहा प्रखंड के अंतर्गत महिसौर थाना क्षेत्र के पनसला चौक के पास की है. हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं. घायलों का हाजीपुर सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. इसके बाद पीएमसीएच (पटना) रेफर कर दिया गया.

दरअसल भागलपुर के नवगछिया बारात गई थी. शादी के बाद लोग लौट रहे थे लेकिन ससुराल पहुंचने से पहले ही इस हादसे में दुल्हन की भी मौत हो गई. मृतकों की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के पानापुर कुशियारी निवासी क्रांति कुमार की पत्नी बबीता देवी, उनकी 8 वर्षीय बेटी सोनाक्षी कुमारी और गणेश राय की पत्नी मोना देवी के रूप में की गई है. मोना देवी आंगनबाड़ी सहायिका थी. नवविवाहिता का नाम नहीं पता चला है.

बताया जा रहा है कि सोमवार को दीनानाथ कुमार की शादी थी. बारात भागलपुर के नवगछिया गई थी. बारात में क्रांति कुमार, बबीता देवी, चुलबुल कुमारी, मोना देवी आदि भी नवगछिया गए थे. नवगछिया में मंदिर में शादी हुई. इसके बाद सभी लोग कार से गांव लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया. घायलों में दीनानाथ कुमार, क्रांति कुमार और चालक शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home