HomeBiharगोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार का समस्तीपुर, चचेरे भाई पर अंधाधुंध...

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार का समस्तीपुर, चचेरे भाई पर अंधाधुंध फायरिंग, मौत

लाइव सीटों, समस्तीपुर:मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दादपुर में रिश्तों का खून बहाया गया, जहां एक शख्स ने अपने ही चचेरे भाई को घर में घुसकर गोली मार दी. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, युवक ने घर में घुसकर अपने ही चचेरे भाई को तीन गोली दाग दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान दादपुर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है. सूरज कोलकाता में रहकर मजदूरी करता था.

बताया जाता है कि सूरज बकरीद की छुट्टी पर गुरुवार शाम को घर आया था. घटना की सूचना पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं समस्तीपुर सदर अस्पताल में मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया.

वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुट गई है. मृतक की मां शांति देवी ने कहा, मेरा बेटा सूरज कुमार कोलकाता में रहकर मजदूरी करता था. परिवार एवं तीन बच्चे गांव में ही रहते हैं. वहीं चचेरा भाई गणेश कुमार जो दारू का कारोबार करता था, सूरज उसे अवैध दारू का कारोबार करने से मना करता रहता था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments