HomeBiharबिहार के स्कूल कैम्पस में टीचर पर ही गिर गई बिजली, खौफनाक...

बिहार के स्कूल कैम्पस में टीचर पर ही गिर गई बिजली, खौफनाक हादसे से हड़कंप

लाइव सिटीज, औरंगाबाद: बिहार में बिगड़े मौसम का कहर एक स्कूल पर टूटा। औरंगाबाद के एक स्कूल के कैम्पस में ही बिजली गिरी। उस वक्त वहां एक टीचर खड़े थे, जो उसकी चपेट में आ गए। टीचर पर जैसे ही बिजली गिरी, मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दरअसल राजधानी पटना समेत कई जिलों में शुक्रवार की सुबह से ही अचानक मौसम बदल गया। अचानक से आसमान में काले बादल घुमड़ने लगे। औरंगाबाद में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन इसी के साथ आफत ने भी बिजली की शक्ल में कदम रख दिया। तेज आंधी के कारण कुछ जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं। इसी बीच स्कूल में ये हादसा हो गया।

ये हादसा औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड में हुआ।बदले दौरान भीखनपुरा प्राथमिक विद्यालय में ड्यूटी पर पहुंचे एक शिक्षक की आसमानी बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक शिक्षक की पहचान 43 वर्षीय सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो रफीगंज प्रखंड के पांडे करमा गांव के रहने वाले थे।

बताया जाता है की भीखनपुरा प्राइमरी स्कूल में बाइक से विद्यालय पहुंचे थे। स्कूल परिसर में बाइक खड़ी करने के बाद जैसे ही वे कार्यालय की ओर बढ़े, अचानक तेज आवाज आई और बिजली सीधे उन पर ही आ गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिजली गिरते ही शिक्षक जमीन पर गिर पड़े। घटना देखकर स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षक और ग्रामीण दौड़ पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments