HomeBiharपटना के स्कूलों में 5वीं तक की पढ़ाई 2 जून तक बंद,...

पटना के स्कूलों में 5वीं तक की पढ़ाई 2 जून तक बंद, छठी से आठवीं तक के लिए क्या टाइमिंग?

लाइव सिटीज, पटना: राजधानी पटना में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है. डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ग 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है.

जारी आदेश के अनुसार, वर्ग 6 से 8 तक की कक्षाएं भी सुबह 10:30 बजे के बाद संचालित नहीं होंगी. यह आदेश 29 मई 2026 से 2 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा.

डीएम के जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में अत्यधिक तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है. इसी कारण भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह निर्देश जारी किया गया है.

विद्यालय प्रबंधन को आदेश दिया गया है कि वे शैक्षणिक गतिविधियों को नए निर्देशों के अनुसार पुनर्निर्धारित करें और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. यह आदेश 28 मई 2026 को जारी किया गया और इसकी प्रतिलिपि संबंधित प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेज दी गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home