HomeBiharपटना पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, MLC चुनाव पर नेताओं...

पटना पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, MLC चुनाव पर नेताओं संग करेंगे मंथन, जायेंगे पूजा पंडालों में

लाइव सिटीज, पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर आज पटना पहुंचे। दुर्गा पूजा और एमएलसी चुनाव के दौरान उनका यह दौरा राजनीतिक और धार्मिक दोनों तरह से महत्वपूर्ण है।नितिन नवीन आज राजधानी के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही ‘सेवा सहायता पोर्टल’ का शुभारंभ भी करेंगे।

नितिन नवीन के पटना पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दीघा विधायक संजीव चौरसिया सहित पार्टी के कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।दौरे के दूसरे दिन कल उनका पूरा फोकस संगठनात्मक गतिविधियों पर रहेगा। इस दौरान बिहार भाजपा के कोर ग्रुप, वरिष्ठ पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठकें होंगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने बिहार प्रवास की शुरुआत मां दुर्गा की आराधना से करेंगे। वह पटना के डाकबंगला चौराहे स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचेंगे।यहां मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह राजधानी के अन्य प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का भी दौरा करेंगे।

दो दिवसीय दौरे के दौरान नितिन नवीन ‘सेवा सहायता पोर्टल’ का भी शुभारंभ करेंगे। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय को बेहतर बनाने का उद्देश्य है।पोर्टल के जरिए जनता की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उनके निवारण की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही डिजिटल माध्यम से पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क को मजबूत करने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home